बिग बॉस में नजर आयेंगी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी…

हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है पर क्या आप जानते है कि इस बार के Bigg Boss के 11वें सीजन में भी उनकी एंट्री हो चुकी है। आप जानते ही होंगे कि सपना अपने बेबाक डांस की बदौलत उतर भारत में बेहद प्रसिद्ध हैं। बिग बॉस नामक सीरियल में हमेशा उन लोगों को ही बुलाया जाता है जिनका जीवन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता है। आपको बता दें कि सपना बिग बॉस के घर में एक आम व्यक्ति की तरह ही साथी प्रतियोगियों के साथ रहेगी। अब जब Bigg Boss-11 में सपना की एंट्री हो गई है तो यकीनन आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर पर काफी कुछ देखने लायक होगा। जोकि लोगों के मनोरंजन को और ज्यादा बढ़ाएगा। इस बार सलमान खान इस सीरियल को आंठवी बार होस्ट करेंगे।

आपको यह भी बता दें कि सपना चौधरी के पिता की मौत उस समय हो गई थी जब वे महज 12 वर्ष की थीं। सपना हरियाणा के रोहतक में एक माध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। उन्होंने दिल्ली तथा हरियाणा में स्टेज शो कर अपने डांस तथा रागनी के बल पर खूब प्रसिद्धि बटोरी है। सपना जब लाइव स्टेज शो करती हैं तब लोग पागल से हो जाते हैं और वे अक्सर उनका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। वर्तमान में सपना नजफगढ़ में रहती हैं। अब यह देखना है कि विवादों में रहने वाली यह मल्लिका बिग बॉस में कितना आगे तक जा पाती हैं।