प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना…जनविरोधी नीतियो का किया विरोध…

अम्बिकापुर

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा आज 15 जून को स्थानीय गांधी चैक डाटा सेंटर के सामने सुबह 11.30 बजे से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश की डाॅ. रमन सरकार के भ्रष्टाचार, किसानों के साथ किये गये वादाखिलाफी तथा विभिन्न मांगों के साथ प्रदर्शन किया था, किसानों की मांगों के लिये लगातार संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।

सभा को सम्बोधित करते हुए सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य का बजट 70 हजार करोड़ का है, लेकिन फिर भी प्रदेशवासियों के चेहरे पर खुशी नहीं बल्कि उदासी छायी हुई है, क्योंकि पुरी कि पुरी सरकार भ्रष्टाचार एवं जुमलेबाजी में लगी हुई है। विधायक अमरजीत भगत ने कहा कि आज तक हमने सुना था सरकार स्कूल खोलती है, पहली बार देखा और सुना कि सरकार स्कूलों को बंद करती है। किसानों से चुनाव में झूठे वादे करती है, पहले केन्द्र में कांग्रेस की सरकार है कह कर मुख्यमंत्री बचते थे कि उनकी मांग नहीं मानी जा रही है और धान का समर्थन मुल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है लेकिन आज भाजपा की पूर्णबहुमत वाली अपनी सरकार के आगे मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की एक नहीं चल रही है। 2100 रूपये समर्थन मुल्य और 300 बोनस का चुनावी वादा यह सरकार भुल गई है। एक ओर जीरो टाॅलरेंस की बात करते हैं और पुरी की पुरी सरकार भ्रष्टाचार में गोता लगा रही है, यह लाल बुझक्कड़ वाली सरकार है। इसे जनता की समस्याओं और मांगों से कोई लेना देना नहीं है। बरसात शुरू होने में कुछ दिन रह गये हैं कई आंदोलन हुए लेकिन सरकार रायगढ़-सीतापुर रोड, अम्बिकापुर से लखनपुर रोड को ठीक नहीं करा पायी। बजट में तो काफी पैसा है, लेकिन यह जा कहां रहा है जब जनता का काम ही नहीं हो रहा है।

विधायक लुण्ड्रा चिंतामणी महाराज ने कहा कि 2100 रूपये धान का समर्थन मुल्य और 300 रूपये बोनस का झांसा देकर सरकार में आयी भाजपा की डाॅ. रमन सरकार किसानों को मारना चाहती है। कृषि बीमा की बात हो या फिर खाद, बीज की बात, किसान क्रेडिट कार्ड के तहत् लोन की बात हो या फिर मुआवजा सरकार केवल और केवल किसानों को धोखा दे रही है। कृषि बीमा तो होता है लेकिन फसल खराब होने के बाद कितने कृषकों को लाभ मिला सरकार इसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं करती, अपने पसंदिदा कंपनियों से कमिशन लेकर बीमा ठेका देकर सरकार किसानों को भुल जाती है और फिर बीमा कंपनियों को मौसम आधारित बीमा का नियम लागू कर फायदा पहुंचाती है। किसानों का सम्मान करना यदि सरकार नहीं जानती तो कम से कम अपमान तो न करे। मुआवजा के नाम पर 80 रूपये का चेक कृषक को थमा दिया जाता है, इससे बड़ा अपमान कृषक के लिये और क्या होगा। केवल और केवल निम्न स्तर के खाद, बीज का वितरण किया जा रहा है, जिससे किसानों की खेती किसानी मार खाये, लेकिन कांग्रेस भी चुप बैठने वाली नहीं है लगातार कृषकहित में आंदोलन करेगी और किसानों को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने कहा कि किसानों को मुआवजा कैसे मिलता है सरगुजा संभाग से बड़ा उदाहरण कहीं और नहीं मिलेगा संभाग के कई किसानों को दहाई और सैकड़ें के अंक में मुआवजा का वितरण हुआ है अब सरकार तय कर लें कि वह सबका साथ और सबका विकास कैसे कर रही है। केवल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के भाषण से कुछ होने वाला नहीं है, यथार्थ की धरातल पर काम होना चाहिए, भ्रष्टाचार में लिप्त यह सरकार लगातार कृषकों की मांगों को अनदेखी कर रही है, सरकार को जगाने के लिये कृषक भाईयों के साथ उनके मांगों के समर्थन में कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राकेश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र से लेकर प्रदेश तक सरकारी विज्ञापनों में लगातार गरीब, किसान और गांव की बात हो रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि न तो गरीब का भला हो पा रहा है और न ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है। अमानक स्तर के खाद, बीज एवं दवा का वितरण कर सरकार किसानों के खेतों को तो बंजर बना ही रही है, बल्कि पैदावार लगातार घटा रही है ताकि उसे ज्यादा धान खरीदना न पड़े, किसानों के लिये लोन, खाद, बीज वितरण, पंजियन से लेकर धान बिक्री तक सभी के लिये नया-नया नियम बना कर किसानों को सरकार केवल नियम में फंसा कर रख देना चाहती है ताकि किसानों के फसल मण्डी और खरीदी केन्द्रों तक कम पहुंचे और दूसरे राज्यों के धानों को खरीद कर बिचैलियोें को फायदा पहुंचाया जाये। सरकार गरीब, किसान और गांव के उन्नति की विरोधी है और सरकार के इन कारनामों को लगातार हम कांग्रेसजन सामने लाते रहेंगे और किसान भाईयों के साथ हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम को महापौर डाॅ. अजय तिर्की, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री जे.पी. श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, लखनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह देव, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, कृपाशंकर गुप्ता, रणविजय सिंह देव, मदन जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, मुनेश्वर राजवाड़े, प्रमोद चैधरी, आलोक सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर नुरूल अमीन सिद्दीकी, इन्द्रजीत सिंह धंजल, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, संजय सिंह, चुनमुन तिवारी, पूरन सिंह टेकाम, निजामुद्दीन, विरेन्द्र खेस, विकास कन्नोजिया, विकास शर्मा, आशीष वर्मा, रवि सिंह सिद्धू, प्रियम सिंह देव, सतीश बारी, ओनिमेष सिन्हा, दीलीप धर, दीपक जायसवाल, शेख नसीमा, शकिला परवनीन, हमीदा, कमल राजवाड़े, देवराज शर्मा, धर्मेन्द्र ताम्रकार, श्यामलाल राजवाड़े, शिवप्रसाद दास, विकल झा, पूरन सिंह, बैजनाथ ठाकुर, अमित तिवारी, राकेश सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।