पुलिस के झिनाझपटी के बीच कांग्रेसजनों ने जलाया मोदी व रमन का पुतला …..

पेट्रोल-डीजल की मूल्य बढ़ोत्तरी को लेकर हुआ आंदोलन 
जांजगीर-चांपा। पेट्रोल-डीजल के लगातार हो रहे मूल्य बढ़ोत्तरी के खिलाफ बलौदा राजीव गांधी चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदा द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, विधायक चुन्नीलाल साहू की उपस्थिति में किया गया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसजनों एवं पुलिस के बीच छिनाझपटी किया गया। कांग्रेसजनों ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के मूल्य बढ़ोत्तरी वापस लेने किसानों का धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रूपए करने तथा 5 साल का बोनस देने संबंधी नारेबाजी जमकर की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरवंश, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामगोपाल रात्रे, केवल चंद जैन, सौरभ सिंह, प्रशांत शर्मा, विनोद शुक्ला, भविष्य चंद्राकर, रफीक कुरैशी, अनिल शुक्ला, राघवेन्द्र ब्यास, प्रभाकर सिंह, रामबचाव यादव, राजेन्द्र कंवर, परमेश्वर निर्मलकर, मनोज अग्रवाल, आरिफ भाई, राजू शर्मा, सुखदेव देवांगन, मनोज यादव, निरंजन मुकिम, बनवारीदास महंत, भुवन भास्कर, संतोष गुप्ता, अनुप देवांगन, जयप्रकाश, मनीराम खुंटे, आनंद नामदेव, कमलेश साहू, अशोक रात्रे सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।