पाॅलिटिकल ड्रामा या सच में हाथी की सवारी ..जिला भाजपा उपाध्यक्ष ब्यास कश्यप का भाजपा से इस्तिफा की चर्चा…

संजय यादव
जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा विधानसभा से भाजपा से टिकिट नही मिलने पर नाराज जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्यास कश्यप भाजपा से इस्तिफा देकर बसपा मे शामिल होने की चर्चा शहर में जोरो से चल रही है। वही लोगो मे चर्चा है कि ब्यास कश्यप सोमवार को बसपा का सदस्यता ग्रहण करेगें। इस प्रकार देखा जा रहा है जांजगीर चांपा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी मे बगावत के सुर सुनने को मिल रहे है। भाजपा से टिकिट के दावेदार बगावती तेवर अपना रहे हैं. कोई पार्टी के खिलाफ जा रहा हैं तो कोई अपने ही पार्टी को हराने में रणनीति बना रहे है। अगर भाजपा में इस प्रकार बगावत हुआ तो निश्चित ही भाजपा को नुकशान उठाना पड़ सकता हैं। जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को हो सकती है। वही भाजपा ने जांजगीर चांपा विधानसभा ये पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। जो इन दिनो अपने जनसंपर्क अभियान भीड़ गये हैं वही इस पार्टी मे कार्यकर्ताओ का विरोध को रोकने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा क्या कदम उठाई जा रही है यह देखना होगा। लेकिन पार्टी के इस रवैये से कार्यकर्ताओ में रोष है. तो कई दावेदार एक ही चेेहरा को टिकट देने के फैसले को गलत ठहरा रहे हैं।