पति,पत्नि व दो बच्चो पर धारदार हथियार से प्राणघात हमला, अज्ञात हमलावर फरार,,जांच मे पुलिस…

जांजगीर चांपा– जिले के डभरा थाना अन्तर्गत कटौत गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना से आसपास के लोगो में सनसनी फैल गई हैं । यहां एक ही परिवार के चार लोगो को अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से प्राणघात हमला कर घायल कर दिया हैं। जिसमें पति पत्नि सहित दो मासूम बच्चो को गंभीर चोटे आई हैं। बताया जा रहा हमलावर घर के पीछे के दरवाजे से घुसकर घटना को अंजाम दिये हैं। घटना की सूचना जब आसपास के लोगो को हुई तो अनान फनान घायलो को डभरा चिकित्यालय में भर्ती कराया गया है। यहां दोनो बच्चो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगो से पुछताछ कर रही है। वही घटना का कारणो का अभी पता नही चल पाया हैं। पुलिस मर्ग कायम का अज्ञात हमलावर के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच कर रही हैं।