धू-धूकर जल गई कार, तीन लोग झुलसे, अपोलो रेफर

जांजगीर चाम्पा संजय यादव- शादी से लौट रहे शिवरीनारायण के एक ही परिवार के तीन लोग कार पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। कार में आग लगने से कार भी पूरी तरह से जल गई। सभी घायलों को अपोलो रेफर किया गया है। घटना नवागढ़ के केरा गांव के पास की है। पुलिस के अनुसार संतोष अग्रवाल अपने रिश्तेदार अन्नू केडिया, विजय केडिया के साथ बाराद्वार में शादी में शामिल होने गए थे। रविवार की सुबह ६ बजे तीनों शादी वे लौट रहे थे। चालक नींद में था। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुल में पलट गई। कार में आग लग गई। जिसके कारण कार धू-धूकर जल गई। कार में सवार तीन लोग भी बुरी तरह से झुलस गए। किसी तरह बड़ी मुश्किल से वे बाहर निकले। आसपास के लोग घायल संतोष अग्रवाल, अन्नू केडिया और विजय केडिया को अपोलो में भर्ती कराए हैं।