देश के पहले वोटर..श्याम शरण नेगी.. जानिये इनके बारे में…..

गुरूवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावो के लिए वोटिंग शुरू हुई थी। इस मौके पर वह शख्स भी वोट देने पहुंचे जिन्हें आजाद भारत का पहला वोटर माना जाता हैं। जी हां, आज आपको यहां देश के पहले वोटर से रूबरू करा रहें हैं। इनका नाम ” श्याम शरण नेगी” हैं और ये हिमाचल के रहने वाले हैं। वर्तमान में इनकी उम्र 101 वर्ष हैं। अब तक वे हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 12 बार वोट डाल चुके हैं और इस बार उन्होंने 13 वीं बार वोट डाला हैं।

इस वर्ष के हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव के दौरान वोट डालने के लिए इलेक्शन कमीशन की गाड़ी उनको लेकर बूथ पर आई। बूथ पर उनके सम्मान में रेड कारपेट बिछाया गया था। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश इलेक्शन कमीशन ने उनको अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया हैं। 25 अक्टूबर, 1951 को नेगी ने आजाद भारत में सबसे पहले अपने मतदान का उपयोग किया था। अपने अब तक के जीवनकाल में वे 29 बार अपने मत का उपयोग कर चुके हैं।

shyam saran negi known as the first voter of india

इलेक्शन अफसर पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि “श्याम नेगी को इलेक्शन ऑफिसर एन.के लट्ठ अपने साथ बूथ लेकर गए थे और उनके सम्मान में लाल कारपेट बिछाया गया था। श्याम नेगी के ऊपर गूगल ने 2014 में ‘ट्रू स्टोरी ऑफ मैन हू नेवर मिस्ड एन अपॉर्च्युनिटी टू वोट’ नामक एक वीडियो भी बनाया था। आपको बता दें कि 25 अक्टूबर, 1951 को देश में पहली बार चुनाव हुए थे और इन चुनावों में करीब 17 करोड़ लोगों ने वोट डाला था।

आज 80 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डालते हैं। अपना वोट डालने के बाद श्याम शरण नेगी ने गांव के अन्य लोगों को भी वोट डालने की अहमीयत समझाई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में देश में ठप्पा लगा कर वोट डालने का प्रचलन था। इसके बाद 1999 में ईवीएम मशीन से वोट डाले जाने लगें। 2013 में ईवीएम में नोटा का ऑप्शन आ गया तथा वर्तमान में वोट के लिए वीवीपैट मशीन का उपयोग हो रहा हैं।