70 करोड़ की सडक का श्रेय लेने के लिए कांग्रेस की नौटंकी,, अब पदयात्रा … अनुराग

अम्बिकापुर शहर की बद से बदतर हो चुकी अम्बिकापुर रिंग रोड मे आम जनता रेंग भी नही पा रही है , जिसको लेकर कुछ दिन पहले निगम मे सत्ताधारी दल कांग्रेस ने इसे पीडब्लूडी की सडक बता कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और चक्का जाम किया, तो दूसरी ओर भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदर्शन को कांग्रेसी नौटंकी बताया है….

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अनुराग ने बताया है कि 3 तारिख को रिंग रोड मे एक पदयात्रा निकाल कर उसके माध्यम से जनता को यह बताया जाएगा कि इतिहास में पहली बार अम्बिकापुर में लगभग 11 कि0 मी0 सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा 70 करोड़ से ज्यादा कि स्वीकृति दी गई है जिसका कार्य टेंडर होकर कार्य निर्माण एजेंसी को दे दिया गया है। जो बारिश कम होते हीं शीघ्र हीं इस 11 कि0 मी0 सड़क का कायाकल्प होना प्रारंभ हो जायेगा। प्रति किलो मीटर 07 करोड़ के औसत से बनने वाली इस सड़क को अम्बिकापुर शहर के इतिहास में किसी भी एक सड़क के कार्य की सबसे बड़ी राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा किये गये इस ऐतिहासिक कार्य का श्रेय आम जनता द्वारा कांग्रेस को न दिये जाने की बौखलाहट में कांग्रेसियों द्वारा चक्का जाम करके उपलब्धि का माखौल उड़ाया जा रहा है।

कांग्रेसियों द्वारा नगर निगम की विशेष सामान्य सभा बुलाकर शहर की सड़को पर गढ्ढे पाटने का स्वांग शुरू तो किया था किन्तु अभी तक नगर निगम के अंदर की सड़को में गढ्ढे पाटने की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कांग्रेस द्वारा इस विफलता से जनता का ध्यान हटाने के लिये विधायक टी.एस. सिंह देव के निर्देश पर कांग्रेसी पार्षदों एवं नेताओं द्वारा रिंग रोड में उछल कूद की जा रही है।
भाजपा प्रदेा मंत्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि उक्त कांग्रेसी ड्रामें के विरूद्ध जन जन तक संदेश पहुंचाने के लिये दिनांक 03 सितम्बर 2017 को सुबह 11 बजे आम जन एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गांधी चौक से 11 कि0 मी0 लम्बी रिंग रोड पद् यात्रा की जायेगी।