तीन घंटे इंतजार करानेे के बाद कलेक्टर ने दिया विधायक को मिलने का समय… विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपने पहंुचे थे जैजैपुर बसपा विधायक केशव चन्द्रा…

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा कलेक्ट्रोरेट कार्यालय में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला जहां कलेक्टर आमजनो की समस्या सुनने अपने कार्यालय में सभी से मिलते है,उनकी समस्या सुनते हैं। वही आज जैजैपुर बसपा विधायक केशव चन्द्रा अपने विधानसभा क्षेत्र के किसानो की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपने पहंुचे हुऐ थे। लेकिन कलेक्टर के मिंिटंग में होने के कारण घंटे भर इंतजार करना पड़ा, जब मिटिंग खत्म हुई तो कलेक्टर विधायक में मिले बैगर लंच मे चले गये. इधर विधायक महोदय किसानो के साथ इंजतार करते रहे। कलेक्टर को इस बात की जानकारी तो थी कि उनको मिलने जैजैपुर के विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ इंतजार कर रहे हैं पर वे उनसेे मिलें बैगर लंच में चले गये। इधर विधायक के साथ कार्यकर्ता देखते रहे। तीन घंटे इंतजार के बाद वापस कलेक्टर महोदय कार्यालय पहुचंें और विधायक का ज्ञापन लिया। यह सब नजारा देख विधायक के साथ आये उनके कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर के इस रवैये से थोड़ा नाखुश दिखे, और एक जनप्रतिधि को तीन घंटे इंतजार कराने की बात को लेकर गुस्सा थे।
फसल बीमा राशि दिलाने सौंपा ज्ञापन…
जिले के जैजैपुर विधानसभा के बसपा विधायक केशव चन्द्रा के किसान फसल बीमा राशि नही मिलने की समस्या को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय पहुचें। जहां कलेक्टर को किसान फसल बीमा राशि दिलाने ज्ञापन सौंपा। उन्होने मिडिया से चर्चा करते हुए बीज निगम पर अरोप लगाते हुए कहा कि खरीफ फसल मे किसानो को बीज निगम द्वारा अमानक बीज दिया गया है। जिसके चलते खेत में अंकुरित नही हुआ है. फसल बर्बाद हो गया. प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना के तहत सभी किसानो को सौ प्रतिशत फसल बीमा मिलना चाहिए , लेकिन जिले में 40 प्रतिशत किसानो फसल बीमा का लाभ नही मिला है।