झाडफूंक के चक्कर में गई बच्चे की जान

  • सर्पदंश के बाद परिजन झाडफूंक व वैध के सहारे कराते रहे घंटो उपचार

सूरजपुर (जरही भटगांव )

बंशीपुर में सर्पदंश के बाद एक बच्चे की झाडफूंक के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बंशीपुर सरईदोहर में गत 11 मई की दोपहर 12 वर्षीय बालक संतलाल आत्मज करमन्द सिंहं नाम के बालक घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच बालक के बाये पैर में जहरीला सर्प काट दिया। इसके बाद बालक घर में जाकर सो गया। कुछ देर बाद जब उसकी तबियत खराब होने लगी तो वो अपने मां को बताया कि उसे जहरीला सर्प ने काटा था। घर वालों ने उसे अस्पताल न ले जाकर सबसे पहले सांप को खोजना शुरू किया। घर के पास ही एक बिल को खोद सांप को पकड़ एक टोकरी में ढकने के बाद झाडफूंक का सिलसिला शुरू हुआ। 4 घंटे तक झाडफूंक के बाद भी बालक की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। तो परिजनों ने बच्चे को राजपुर के एक वैध के घर ले गये, जहां वैध ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर के चिराग खोने के बाद परिजन को एहसास हुआ की शायद अस्पताल ले जाया गया होता तो बच्चा बच सकता था।