जिले में दो दो IAS के रहते हुए विकास पर लगा विराम..!

सरकारी योजनाओं का लाभ जनमानस तक पहुचाने में नाकाम
जांजगीर चाम्पा संजय यादव- जिले में दो दो आईएएस अफसर के रहे विकास कार्य धीमा हो गया। सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को सीधे नही मिल पा रहा है। सरकार के इन महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी का अभाव के चलते जनता लाभ नही उठा पा रही है। ये अफसर अब नाम मात्र के रह गए है। किसी भी सरकारी कार्यकम  इनकी  मात्र औपचारिकता रह गई है। जिला पंचायत विभाग की बात की जाए या कलेक्टर दफ़्तर की बात हो यहां आम लोगो का काम करवाना बहुत कठीन हो गया है। ये दोनों अफसर अपने मनमानी से ही काम करते है।आम लोगो की भाषा की समझ इन अधिकारियों को नही है। इन्ही गैरजिम्मेदारी कार्यो की वजह से राज्य सरकार से भी इनको फटकार लगाई है फिर भी अपने से बाज नही आ रहे है। कई जनप्रतिनिधियों ने इनकी शिकायत राज्य के मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह से कर चुके है।  सूत्रों की माने तो आने वाले समय मे इनका तबादला भी अन्य जगह हो सकता है। हमेशा जिला पंचायत सीईओ का विवादों ने नाता रहा है चाहे शिक्षा कर्ममीयो की भर्ती की बात हो या जिले में ओडीएफ की बात,  हर सरकारी योजना विफल साबित हो रही है। इन अफसरों के चलते जिले में विकास कार्यो में एक बाधा खड़ा हो गया है। किसी प्रकार की जिले में नया पन नजर नही आ रहा, जो आम लोगो मे चर्चा का विषय है।  किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुचने में काफी देरी हो रही है। आम लोगो का जुड़ाव सीधे अधिकारी तक नही है। ये अफसर मीडिया से लेकर आम जनता से दूरियां बनाये हुए है। जिनका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।