छ.ग.प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ का चतुर्थ चरण के आंदोलन में आज समस्त लिपिकों ने सामूहिक अवकाश लेकर दिया धरना……

जाँजगीर -चाम्पा। छ.ग.प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ का चतुर्थ चरण के आंदोलन में आज समस्त लिपिकों ने सामूहिक अवकाश लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा ज्ञात हो कि प्रदेश लिपीक संघ अपने वेतन विशंगति की मांग को लेकर पिछले 11 मई से आंदोलनरत है।साथ ही आज छत्तीसगढ़ अधिकारी/कर्मचारी फेडरेशन ने 2013 में भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिए जाने की घोषणा को याद दिलाने के लिए एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि लिपिक अपनी 36 वर्ष पुरानी मांग को लेकर आज सामूहिक अवकाश में है और यदि मांग पूरी नहीं होती तो संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य होगा। फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है जिसके विरोध में आज प्रदेश के दो लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश में है यदि समय रहते हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश लिपिक संघ के जिलाकोषध्यक्ष श्री प्रवीण दुबे ने किया।
कार्यक्रम को प्रांतीय संयुक्त सचिव अब्दुल खान, रामकिशोर शुक्ला, नीलकंठ साहू, श्रीमती इला राय चौधरी, महेंद्र हंसा, योगी कश्यप, अर्जुन सिंह क्षत्रिय, सिद्धार्थ वर्मा , उज्जवल तिवारी, विशाल वैभव, के आर आदित्य, ललित सिंह, बजरंग कटकवार, गोपाल दास, रवि प्रकाश दुबे, वाय डी दीवान, आर एस पटेल, रोशन नेमी, रेवती रमन दुबे ने संबोधित किया,कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह सीता तिवारी अनामिका खरे निधि सोनी प्रवीण मिश्र ऍम एल धीवर अशोक कर्ष अशोक कश्यप के के पांडेय एस के तांदी पी आर देवांगन विकाश संकुल राजेंद्र देवांगन शिवानंद राठौर ब्रजेश दुबे प्रदीप राठौर संजय चंद्र विजय मराठे सतीश यादव ओमप्रकाश यादव हेमंत श्रीवश आशुतोष सिंह खुशवंत सिंह उमेश साहू तानेंद्र सोनी हरनारायण मानसर आर के कारियारे कमलेश सिंह भुवन साहू जीतेन्द्र साहू गोपी पाण्डेय मनोज देवांगन पतिराम साहू शुशीलचंद्रा ओ पी साहू श्रीवास चाम्पा जे के दीवान संतोष इजरदार विजय बघेल सेवा राम बरेठ लक्ष्मी यादव उषा किरण कुर्रे सत्यवती सह शुशीला पटेल दिलीप अवस्थी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।