चुनाव के पहले राहुल गांधी का सरगुजा दौरा काफी अहम.. टीएस सिंहदेव

अम्बिकापुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को सरगुजा दौरे पर रहेगे। जिसकी तैैैैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव की उपस्थिति में सरगुजा संभाग के समस्त जिलाध्यक्षों, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों सहित ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक आज सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने जिलाध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों से कहा कि उक्त कार्यक्रम में जितना अधिक से अधिक आमजनों की उपस्थिति होगी इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। सरगुजा जिले में कांग्रेस के विधायक लगातार चुनकर आते रहे हैं और इसे आगे भी जारी रखा जाये इस लिहाज से चुनाव के पूर्व यह कार्यक्रम काफी अहम है। किसान भाईयों मुद्दे, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दे जिन्हें आमजनों तक हम पहुंचाना चाहते हैं, इस कार्यक्रम के जरिये काफी अच्छे से पहुंचाया जा सकता है। नजदिक के जिले सरगुजा एवं जशपुर से ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम में उपस्थित हों इसके लिये अभी से लोगों को कार्यक्रम की सूचना दी जाये और बूथ स्तर से कार्यकर्ता इसमें मेहनत कर आमजनों को यहां पर लायें ताकि कांग्रेस की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर एवं सूरजपुर पांचों जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ता जायें किन्तु सरगुजा और जशपुर जो नजदिकी जिले हैं यहां पर जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधायकगण ज्यादा मेहनत करें। कम से कम 25 से 30 हजार के बीच लोगों कि उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस दौरान विधायक सीतापुर अमरजीत भगत एवं विधायक चिंतामणी महाराज ने भी कार्यक्रम को लेकर अपने सुझाव पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष रखी तथा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अभी से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान समस्त जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने जिले से ब्लॉक अध्यक्षों एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के माध्यम से उक्त कार्यक्रम की सूचना बूथ स्तर तक पहुंचायें ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग हिस्सा ले सकें। इस दौरान सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, कोरिया जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, सूरजपुर जिलाध्यक्ष विंध्येश्वर शरण सिंह देव एवं जशपुर जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित निगम सभापति शफी अहमद, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, गुरूप्रित सिंह बाबरा, अजीत प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह गप्पु, अरूण मिश्रा, बसंत पाण्डेय, मो. इस्लाम, राजीव अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, मदन जायसवाल, अतुल तिवारी, शिव प्रसाद अग्रहरी, अनिल चन्द्र शुक्ला, गोपाल तिवारी, गजेन्द्र सिंह, संजीव मंदिलवार, इन्द्रजीत सिंह धंजल, चुनमुन तिवारी, विजय गुप्ता, हेमंत तिवारी, राजीव कुमार सिंह, राजनाथ सिंह, भानुज प्रताप सिंह, बलराम यादव, अटल यादव, बालकेश्वर तिर्की, विजय कुमार भगत, पवन पाण्डेय, संदीप सिन्हा, चन्द्र प्रकाश सिंह, निति सिंह देव, संध्या रवानी, सीमा सोनी, चित्रा मिश्रा, साक्षी जिंदल, रेवती सिंह, प्रियम सिंह देव, अमित सिंह देव, दिनेश सोनी, दीपक मिश्रा, प्रशांत सिंह, मुनेश्वर राजवाड़े, अब्दुल अब्बास, परवेज खान, अजय सिंह, आशीष वर्मा, अरविन्द गुप्ता, अरविन्द पाण्डेय, ओनिमेष सिन्हा, प्रमोद चौधरी, सचिन जायसवाल, आशीष जायसवाल, अंकित बारी सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 16 अप्रैल 2018 को नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव सीतापुर में कार्यक्रम हेतु स्थल चयन हेतु जायेंगे।
आशीष वर्मा