चांदी से बना है यह दुनिया का सबसे अमीर पहाड़, जानें इसके बारे में

वैसे तो दुनिया में बहुत सी जगह ऐसी है जिनके बारे में जानकर कोई भी चकित हो सकता है, पर आज हम आपको जिस जगह के बारे में जानकारी दे रहें हैं वह एक ऐसा पहाड़ है जो की दुनिया का सबसे अमीर पहाड़ कहा जाता है और यह पहाड़ वर्षों से चांदी उगल रहा है। जी हां, आज हम आपको “चांदी के पहाड़” के बारे में ही जानकारी देने जा रहें हैं, यह पहाड़ बोलीविया में स्थित है, वैसे तो बोलीविया का नाम दुनिया में कम ही सुनने में आता है, पर सही बात यह है कि उसकी पहचान इस “चांदी के पहाड़” से ही बनी हुई है।

IMG 20160801 121333

आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि बोलीविया की राजधानी ‘पोतोसी’ एक पहाड़ी इलाका है और इसके पहाड़ों में लगभग 1.22 अरब टन खनिज संपदा है, जिसमें से ज्यादातर चांदी ही है। ‘पोतोसी’ नामक राजधानी “पोतोसी” नाम के एक पहाड़ के पास ही स्थित है, जिसका मतलब होता है “अमीर या धनवान पहाड़”, वर्तमान समय में इन पहाड़ों में करीब 8 हजार लोग काम कर रहें हैं, इनमें से बहुत से यहां पर कई पीढ़ियों से कार्यरत हैं और अब तक कई दुर्घटनाओं में यहां हजारों मजदूरों की जान भी जा चुकी है। इसी पोतोसी नाम के पहाड़ में चांदी की बड़ी संपदा दफन है और यह पहाड़ सैकड़ों वर्षों से लोगों को चांदी दे रहा है। इस पहाड़ को देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं, पर पहाड़ के अंदर जानें की इजाजत किसी भी सामान्य व्यक्ति को नहीं दी जाती है।