खुलासा : सक्ती में सटटा किंग के उपर एक स्थानीय कांग्रेसी नेता का हाथ… इसलिए पुलिस नही कर रही कार्यवाही…सत्ताधारी पार्टी के कई नेता जुड़े है इस धंधे से…पुलिस करती है कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति….

जांजगीर चांपा। सक्ती सटटा के लिए पूरे प्रदेश प्रसिद्व है। यहां के सटोरियों का लिंक प्रदेश ही नही बल्कि दिल्ली,महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश तक जुड़ा हुआ है। वही इनकी पहंुच सत्ताधारी पार्टी के कई चर्चित नेता तक होने के कारण पुलिस भी इन तक नही पहंुचती है। सक्ती के नामचिन सटोरियो का नाम पूरे जिले में चर्चित है। सक्ती के एक स्थानीय कांगेसी नेता का लिंक भी इससे जुड़ा हुआ है जिसके कारण कोई भी थानेदार इन तक नही पहुंची। यहां तक इनके ठिकाने तक पहुंचने के लिए लोगो को ऐड़ी चेाटी एक करनी पड़ती है। सक्ती नगर के आसपास पूरे जिले में इनका नेटवर्क फैला कर रखा है। हर एक शहर हो कस्बा अपना एजंेट बैठा कर रखा हैं जो इनके सटोरियां के लिए काम करता है। सक्ती मे ऐसे कहे तो प्रतिदिन करोड़ो को दाव होता है। आईपीएल मैच में यह करोड़ो से और अधिक हो जाता है। लोग आईपीएल मैच के आते ही खाईवालो की संख्या और सक्रिय हो जाता है। सक्ती थानेदार को भी इनकी पूरी बायोडाटा पता है। सटोरियो का लिंक किससे है, कहा अपना धंधा जमाया हैं, लेकिन थानेदार तक भी पूरी हिस्सा समय पर पहंुच जाता है। इसलिए इन पर आज तक कोई बड़ी कार्यवाही नही होती। इन सटोरिया का नेटवर्क इतना तगड़ा कि थानेदार भी एक बार कार्यवाही करने से पहले जरूर सोचता है। सक्ती नगर के अलावा जिला मुख्यालय मे भी इस सटोरियां ने अपना नेटवर्क फैला रखा हैं। जिससेे कारण इसका ध्ंाधा और बढ़ गया है। पुलिस भी छोटे -छोटे सटोरियां पर कार्यवाही करती लेकिन इन तक नही पहुंचती। इन सटोरियां के उपर स्थानीय नेता के साथ एक बड़े कांग्रेसी नेता का आर्शीवाद बना हुआ है। जिसके कारण इसका हौसला बुलंद है। आगे देखना होगा कि पुलिस किस तरह हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती हैं या इन पर कार्यवाही करती है। आपको बता दे कि सक्ती में इस धंधे मे कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नामचिन का भी हाथ़ है। जो इन सटोरियो के साथ देते है। पुलिस इसलिए इन पर कार्यवाही नही करती। पुलिस को मालूूूूम होते हुए भी इन पर कार्यवाही नही कर सकती…आगे पढते रहे फटाफट न्यूज जल्द उस सटोरिया का नाम भी आगे की कड़ी में खुलासा करने जा रही…