कांग्रेस पार्टी के युवा नेता इंजी रवि पाण्डेय ने जांजगीर चाम्पा विधानसभा से दावेदारी करने दिया आवेदन…….

जांजगीर-चाम्पा. जिला जांजगीर-चांपा के 6 विधान सभाओं में प्रतिष्ठापूर्ण सीट जांजगीर-चांपा विधानसभा क्रमांक-34 से आज प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इंजी. रवि पाण्डेय ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। आज उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की विशेष उपस्थिति में जांजगीर शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिसोदिया को अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया।
ज्ञात हो कि आजाद भारत में 1952 मे इंजी. पाण्डेय के दादाजी स्व. धर्मदत्त पाण्डेय ग्राम पंचायत सिवनी के प्रथम निर्वाचित सरपंच रहते हुए, बड़े पिता जी रघुराज प्रसाद पाण्डेय नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला, उपाध्यक्ष को आॅपरेटिव बैंक जिला बिलासपुर एवं उनके पिता जी स्वयं कृष्णकुमार पाण्डेय सरपंच ग्राम पंचायत सिवनी, कृषी उपज मंडी अध्यक्ष नैला-जांजगीर के पद पर रहते हुए क्षेत्र की जनता का सेवा की है। वो स्वयं 1994 से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूवात करते हुए युवक कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए 24 वर्षाे से क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे है, इस लिहाज से वो विधान सभा जांजगीर-चांपा के लिए स्वाभाविक दावेदार है। उन्होंने अपने आवेदन में संकल्प पत्र भी भरा जिसमें कांगे्रस पार्टी की ओर से जिस भी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जायेगा उसे विजयी बनाने के लिए चुनाव में पार्टी का निष्ठापूर्वक काम करने की बात कही है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनहरण राठौर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दकी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, विशेष आमंत्रित सदस्य राघवेन्द्र सिसोदिया, जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री रिषि शर्मा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिन्स शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी आशुतोष शर्मा, पवन कश्यप, राकेश कहरा, प्रिंस के उपस्थिति थे।