महिला की लाश कब्र से निकाल कर किया गैंगरेप, लोग हैरान

आज से पहले आपने रेप की कई घटनाएं पढ़ीं होंगी पर इस घटना में एक महिला की लाश को कब्र से निकाल कर उसके साथ रेप किया गया है, जो वाकई अमानवीय और बहुत नीच मानसिकता की निशानी है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी घटना से रूबरू करवा रहें हैं जिसको जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस घटना में एक महिला की लाश को कब्र से निकाल कर उसकी लाश के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है और यह मानव की बहुत नीच प्रवत्ति को दर्शाती है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में।

यह घटना एक 21 वर्षीय की महिला से जुड़ी है, इस महिला के शादीशुदा जीवन में उसे किसी चीज की कमी नहीं थी। पति भी इससे बहुत प्रेम रखता था। शादी के कुछ समय बाद यह महिला मां बनने वाली थी, इसलिए इस महिला के सास ससुर भी इससे बहुत प्रेम करते थे, पर एक दिन इस महिला के पेट में बहुत तेजी से दर्द होने लगा। इसके इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन प्रसव की डेट अभी दूर थी इसलिए मां तथा बच्चे की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन करना ठीक समझा गया, पर डॉक्टर कामयाब नहीं हो पाए और महिला की मौत हो गई।

 

इस घटना के बाद में परिवार में मातम का माहौल बन चुका था। महिला को दफनाया जा चुका था और महिला का पति इस हादसे से उबरने की कोशिश कर रहा था, पर एक दिन कुछ लोगों ने उसको बताया कि उसकी पत्नी का शव पास के खेतों में पड़ा है, तब सभी लोग उस शव के पास गए और जब उन्होंने उस महिला के शव को देखा तो सभी लोग चकित रह गए, क्योंकि यह उस महिला का ही शव था जिसकी मौत डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन में हो गई थी। इस केस को पुलिस ने संभाला और शव का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में जो सच सामने आया वह और भी चकित कर देने वाला था, असल में रिपोर्ट के मुताबिक महिला की लाश से रेप हुआ था। जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था वे “नेक्रोफेलिया” से ग्रसित थे यानि वे लोग मृत शरीर के साथ यौन संबंध बनाने की प्रवत्ति वाले थे। ये एक मानसिक बीमारी होती है। खैर, इस घटना से पता लगता है कि मौत के बाद भी आज समाज में महिलाओं की स्थिति सुरक्षित नहीं है।