एक पुराने मामले में भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिहदेव ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण..अब न्यायिक अभिरक्षा में है भाजपा प्रत्याशी…

अम्बिकापुर.. भाजपा के अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग सिहदेव ने एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है..

बता दे की भाजपा के जिलाध्यक्ष रहते हुए अनुराग सिहदेव और उनके समर्थकों के विरुद्ध एक दशक पूर्व चक्काजाम करने के दौरान पुलिस ने धारा 141,341,34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था..और उस मामले में अनुराग सिहदेव पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था..

वही आज इस मामले आज अनुराग सिहदेव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है..तथा इन पंक्तियों के लिखे जाने तक कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अनुराग को अपनी अभिरक्षा में रखा है..