असुविधा: जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में रेल्वे टिकट आरक्षण हुआ बंद……

 

 

– नैला रेल्वे स्टेशन के भरोसे रिजर्वेशन की सुविधा
जांजगीर-चांपा। (sanjay yadav)जिला मुख्यालय जांजगीर के मुख्य डाकघर में रेलवे टिकट आरक्षण की सुविधा शुरू हुई थी पर कुछ महीनो बाद यह सुविधा बंद हो गई है। इसका शुभारंभ मंडल के रेल प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने पीता काट कर किया था। अब लोगों को रिजर्वेशन के लिए फिर से नैला स्टेशन तक जाने की आवश्यकता महसुस हो रही है। वही काफी परेशानीयां का सामना करना पड़ रहा हैं। रेल मंत्रालय व डाक विभाग के बीच हुए करार के आधार पर आबादी वाले क्षेत्रों के डाकघरों में आरक्षण रेलवे टिकट काउंटर खोला गया था। इसी कड़ी में बिलासपुर रेल मंडल के कई जिलों के मुख्य डाकघरों में आरक्षण रेलवे टिकट काउंटर खोले गए थे, प्रारंभिक दौर में काउंटर का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाना था, किन्ही कारणों के कारण से यह सुविधा लोगो के लिए बंद हो गई है। आम लोगो के लिए रेल्वे की अच्छी पहल थी पह संचालन सही नही हो पाने के कारण यह सुविधा बंद हैं । रेल मंत्रालय व डाकघर मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में यह योजना चलाई जा रही थी, इसमें अधिक आबादी वालों मुख्य डाकघरों में आरक्षण रेलवे टिकट काउंटर खोला जाना था। इसके तहत बिलासपुर रेल मंडल में सबसे पहले जशपुर जिला को जोड़ा गया था। इसके बाद कोरबा व अंबिकापुर व जांजगीर चांपा जिले को योजना से जोड़ा गया था। इससे लोगों को आरक्षण के लिए शहर मे ही सुविधा मिल रही थी, लेकिन यह सुविधा अब डाक घर में नही मिल पाने के वजह से लोगो को रिजर्वेशन के फिर नैला रेल्वे स्टेशन जाना पड़ रहा है।