..अब जांजगीर नैला नगर पालिका के इंजीनियर्स भी करेगें शहर के नालियों की सफाई…

  • जिला मुख्यालय के साफ.सफाई की जिम्मेदारी इंजीनियर्स को

जांजगीर.चांपा । कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के मार्गनिर्देशन मे ंनगरीय निकायों की साफ.सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बरसात के सीजन में मौसमी बीमारियों की आशंका बनी रहती है। इसलिए निकासी नालियों की सफाईए गड्ढो में जमा पानी को हटाने आदि का कार्य महत्वपूर्ण हो जाता है। डिप्टी कलेक्टर एवं सीएमओ प्रभारी बजरंग दुबे ने बताया कि इस सप्ताह जांजगीर.नैला के सभी 25 वार्डो की साफ.सफाई की जाएगी। आज प्रथम दिन वार्ड नंबर 22 की निकासी नालियों की सफाई की गई। साफ.सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका के इंजीनियर्स को दी गई है। नागरिकों को साफ.सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा। साफ.सफाई के बाद कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव के भी निर्देश दिये गये हैं। पेयजल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता रखने को कहा गया है। नगर की स्वच्छता के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ.साथ आम नागरिकों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। घर के कचरे को नाली पे नहीं डालना चाहिए। इसके लिए स्व सहायता समूहों द्वारा घर.घर जाकर कचरा इकठ्ठा किया जा रहा है।