जुआ,सटटा का गढ़ बना जांजगीर चांपा जिला…शहर के नेताओ और पुलिस की सह पर हो रहा करोड़ो का जुआ सटटा…शहर के अलावा आसपास गांव मे लग रहा लाखो,करोड़ो का फड़…

जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय के अलावा शहर के आसपास गांव मे लाखो करोड़ो को जुआ सटटा बे रोक टोक जारी है। लेकिन पुलिस हाथ पे हाथ धरे बैठी है। ऐसा नही इसकी जानकारी पुलिस के छोटे अफसर से लेकर उच्च अधिकारीयों को नही है। लेकिन इन जुआ सटटा पर रोक लगाने वाला कोई नही है। यहां तक कि सुआरी नेतागिरी करा कर सरेआम जुआ सटटा का खेला रहे है। शहर के नामी लोग नेताओं के पहुंच लगाकर शहर मे सटटा का कारोबार कर रहे है। लेकिन शहर की पुलिस इन सब की जानकारी होते हुए भी अनजान बनी हुई है। यहां तक कोतवाली के थाना प्रभारी भी अनजान है। नाक के नीचे करोड़ो का आईपीएल क्रिकेट मैच में सटटा जारी है, लेकिन पुलिस सटोरियो तक नही पहुंच पा रही है। बताया जा रहा है पुलिस के संरक्षण मे इन सटोरियों व जुआरियों के हौसले बढ़़े हुए हैं। जिसके कारण खुलेआम शहर मे जुआ सटटा का खेल हो रहा है। जुआ व सटटे की लत से कई छोटे उम्र के लड़के इस खेल में फंस रहे हैं . इस बड़े खेल में शहर के कई ठेकेदार,व्यपारी के अलावा छुटभैया नेता भी शामिल है। शहर के एक सुनसान इलाको मे अपना ठिकाना बना कर करोड़ो का जुआ सरेआम हो रहा हैं. यहां तक आईपीएल क्रिकेट मैच मे सटोरिया हाईटेक तरीके से चलती कार मे सटटा का खेल करा रहे हैं । जिले की पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है। जिसके कारण शहर के अलावा आसपास गंाव का माहौल खराब हो रहा है। जब जुआ सटटा की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारीयों से की जाती है तो नाम मात्र औपचारिकता कर छोटे जुआरी पर कार्यवाही कर वाह वाही लुटी जाती है। जिले के सक्ती,बलौदा,शिवरीनारायण,जैजैपुर,डभरा इन इलाकों पर करोड़ो का जुआ सटटा आम बात हो गया है।
कार मे हो रहा सटटा का खेल…
शहर के सटोरियां पुलिस से बचने के लिए नये नये तरीके अपना रहे हैं चलती कार मे करोडो का सटटा का खेल हो रहा है। शहर के एक नामी व्यापारी हाईटेक तरीके से खुलेआम चलती कार मे सटटा का कारोबर कर रहा हैं। इन सटोरियों का संपर्क प्रदेश से बहार जुड़ा हुआ हैं। जिसके कारण ये पुलिस के पकड़ मे जल्दी नही आते । अपना मोबाइल का नंबर बदल-बदल कर अपना ठिकाना भी समय -समय पर बदलते रहते है।