जांजगीर नैला नगर पालिका में 5 एल्डरमेन लिये शपथ…आरमान खान का नाम हुआ निरस्त…नाम कटने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे फिर दिखी गुटबाजी….

जांजगीर चांपा। जांजगीर नैला नगर पालिका में 5 नव नियुक्त एल्डरमेन को एसडीएम मेनका प्रधान ने पद एंव गोपनीयता शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले एल्डरमेन मे मनोज अग्रवाल,रफीक सिद्विगी,हेमलता राठौर,दीपक राज,आशना एवं शेष नाथ टंडन का नाम शामिल है। नगर पालिका में साधे समारोह में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिले समस्त कांग्रेसी उपस्थित रहे। नगर पालिका नैला जांजगीर परिषद मे पद से ज्यादा एल्डरमेन की नियुक्ति के बाद विवाद की स्थिति बन गया था। जिसका शिकायत भाजपा दल के पार्षदो ने कलेक्टर से की थी। आज राज्य शासन से नये आदेश आने के बाद पूर्व में नियुक्ति अरमान खान का नाम को निरस्त कर दिया गया है।
नियुक्ति को लेकर कांग्रेसीयो मे हुई गुटबाजी…
जांजगीर नैला नगर पालिका मे एल्डमेंन की नियुक्ति को लेकर फिर एक बार गुटबाजी सामने आई. पूर्व नियुक्ति आदेश मे ंअरमान खान का नाम शामिल था, लेकिन आज नये नामों का लिस्ट जारी होने के बाद उनका नाम को निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ में नाम कटने के बाद खुल कर गुटबाजी देखी गई। विरोधी खेमा के लोग अपने लोगो का नाम भेज कर नये नामो मे मुहर लगवा ली।