रायपुर, 06 जुलाई 2014
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री राजीव मेहता ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में 36 वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से संबंधित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर भारतीय ओलम्पिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य श्री विक्रम सिसोदिया भी उपस्थित थे।
