चिरमिरी से रवि कुमार सावरे की रिपोर्ट
(जल संकट पर विशेष)
- एसईसीएल की आवासीय काॅलोनी में जलंसकंट,
- नल से आ रहा दूषित पानी
- पेयजल को मोहताज रहवासी
गर्मी के दस्तक देते ही शहर में पेेयजल समस्या गहराने लगी है। कहने के लिए तो एसईसीएल द्वारा पेयजल समस्या से निपटने के लिए भारी तैयारी कर लिए है,लेकिन मैदानी हकीकत कुछ और है। चिरमिरी एसईसीएल के नाम से पहचाने जाने वाला चिरमिरी एरिया में वाशिंदो को पेयजल के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ रही है। बावजूद इसके एसईसीएल प्रबधन इस ओर ध्यान नही दे रहा है।
कोयला के लिए पहचाने जाने वाला चिरमिरी एसईसीएल के लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गऐ पानी की ओवर हैड़ टंकीया एवं हैण्ड़पंप और नल देखरेख के आभाव में हवा उगल रहे है।इसके चलते रहवासीयो को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।
पेेयजल की समुचित व्यावस्था न होने के कारण मजबूरन कालोनी के श्रमवीरो को तुर्रा से पानी खरीदना पड़ रहा हैं। इसके बाद भी एसईसीएल प्रबंधन कोइ्र सुध नही ले रहा है। पूर्व में कालोनी के लोगो ने प्रबंधन से षिकायत कर पानी टंकीयो को सुधारने की मांग की थी लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया।
पेयजल टंकी भी बदहाल
स्थानीय लोगो ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए जो पानीटंकी बनाई गई है। वहा काफी पुरानी और र्जजर हालत में हैं। बताया गया हैं कि पंप काफी पुराना होने के कारण अधिक उचाई तक तक पानी नही पहुंच पाता है। इसके चलते पानी की टंकी खाली रहती है। जानकारी के आनुसार पेयजल के टंकी से पर्याप्त मात्रा में कालोनीयो तक पानी नही पहुचाया जाता है। इसके कारण रहवसीयो को मजबुरन तुर्रा पर निर्भर रहना पड़ता है।
दुूषित पानी पीने को मजबूर लोग
एसईसीएल चिरमिरी के रहवासीयों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए पूर्व में पाईप लाईन लगाई गई थी जो कई साल पुरानी हो चुकि है। बताया गया है कि पेयजल आपूर्ति के लिए पाईप लाईन कई गंदी नालीयो के बीच संे होकर गुजरती है।इसके वजह से नालियो का गंदा पानी भी पाईप लाईन के माध्यम से लोगो के घरो तक पहुच रहा है। पाईप लाईन खराब होने के कारण सर्वाधिक परेषानी चिरमिरी के रहवासीयो को उठानी पडती है। इसके बावजूद प्रबंधन को कर्रवाही नही कर रहा है।
सुरक्षा की अन देखी
एसईसीएल चिरमिरी जिन टांकियो से पानी का सप्लाई करती हैं। उन टंकियों के रखरखाव पर तो ध्यान दिया ही नही जाता वही सुरक्षा को लेकर विभाग लापरवाही बरत रही है।
आश्वासन में सिमटी मांग
स्थानीय लोंगो ने बताया कि आवासीय कालोनि में दुषित पेयजल को सप्लाई को लेकर कई बार मांग की गई, साथ ही बदहाल पानी की टंकी और नलो की षिकायत भी प्रबंधन से कि गई लेकिन प्रबंधन इस ओर गंभीरता से ध्यान नही दिया इसकी वजह से मजबूरन आवासीय काॅलोनी के सैकडों रहवासी दूषित पानी पीने के लिए मजबुर हैं।
क्या कहते है रहवासी दूषित पेयजल को लेकर
पेयजल सप्लाई के लिए लगाई गई पाईप नालियो एवं सेप्टी टैंक के उपर से बिछाई गई हैं जिससे पानी पिने योग नही होता हैं। हमने कई बार एसईसीएल को पत्र भी लिखा हैं पर आज तक समस्या का कोई समाधान नही निकला
पूर्व में प्रदूषित पानी के लिए वार्डवासीयो ने महाप्रबंध को लिखित में सुचना दि थी पर आज तक चिरमिरी एसईसीएल के जिमेदार अधिकारीयो के मौन रवईए से को टोस प्रबध नही की जा सकी
चिरमिरी में आज जो बिमारीयो का घर बनाता जा रहा है। वह सब कुुछ प्रदूषित पेयजल के कारण हैं समय रहते अगर प्रदूषित पेयजल की सप्लाई को सुधारा नही गया तो आने वाले दिनो मे चिरमिरी में भी
प्रदूषित पानी से अनेक प्रकार की बिमारी होने का डर बना रहता
पेयजल की आपूर्ति के लिए जो टंकी एवं स्टोरेज टंकी हैं उन्हे समय समस साफ करा कर पर करना चाहीए पर ताकी लोगो को अच्छा पीने योग्य पानी मिल सके ।





