NARENDRA MODI CUP CRICKET TOURNAMENT AMBIKAPUR
16.02.2014 अम्बिकापुर
पहला मैच जय जवान गांधीनगर व हिन्दुस्तान क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करते हुए जय जवान गांधीनगर की टीम निर्धारित 12 ओव्हरो में 67 रनों का लक्ष्य दी, जिसके जवाब में हिन्दुस्तान क्रिकेट क्लब की टीम 28 रन ही बना सकी। मुकाबले में जय जवान गांधीनगर 38 रनों से विजयी रहा। मैच के मैन आफ द मैच प्रवीण रहे, जिन्होने अपने टीम के लिए 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिन्हे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाष जायसवाल ने पुरस्कृत किया।
दूसरा मैच इण्डियन स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर व सुदामा मेमोरियल के मध्य खेला गया। जिसमें टास जीतकर सुदामा मेमोरियल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओव्हर में 110 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में इण्डियन स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर 84 रन ही बना सकी, सुदामा मेमोरियल ने 25 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। मैच में मैन आँफ दी मैच नितिन तिर्की रहे, जिन्होने चार विकेट लेते हुए इण्डियन स्पोर्ट्स क्लब उदयपुर को सस्ते में समेटकर अपनी टीम को जीत दिलाई, जिन्हे कार्यक्रम अतिथि षैलेष कुमार सिंह व विवेक ने पुरस्कार दिया।

तीसरा मैच स्टुडेन्ट एकेडमी व नाईट वारियर्स के मध्य खेला गया। जिसमें स्टुडेन्ट एकेडमी ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 12 ओव्हरो में 96 रन बनाये, जिसके जवाब में नाईट वाॅरियर्स की टीम 75 रनों पर ही बिखर गई, स्टुडेन्ट एकेडमी ने 21 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। मैच के मैन आँफ द मैच सोनु रहे, जिन्होने अपनी टीम के लिए 25 रन बनाए, जिन्हे मैच के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेष उपाध्यक्ष बाबुलाल गोयल ने पुरस्कृत किया।
चौथा मैच व पहला क्वाटर फाईनल मैच नेषनल स्पोर्ट्स क्लब व ब्लू स्टार इलेवन के मध्य खेला गया। मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ब्लू स्टार की टीम ने 60 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब मे नेशनल स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। मैच के मैन आँफ द मैच गौहर रहे, जिन्होने अपनी टीम के लिए 3 विकेट लेते हुए 2 मेडन ओव्हर फेंके, जिन्हे संतोष दास ने ट्राँफी देकर पुरस्कृत किया।
मैच में अम्पायर चन्द्रेष नंदन झा, अविनाष भट्टाचार्य, पीयुष त्रिपाठी, निष्चल सिंह, अमित सिन्हा, अजय षर्मा, नितेष सिंह, राहुल गुप्ता रहे। इस अवसर पर मनमोहक कामेन्ट्री गोपाल पाण्डेय, शानु कष्यप व संतोष षुक्ला ने की। जबकि स्कोरिंग सौरभ जायसवाल, रोहित तिवारी, अमनदीप ने की। समिति की ओर से जन्मेजय मिश्रा, विषाल गोस्वामी, षंभू सोनी, विष्वविजय सिंह तोमर, दिब्यांषु केषरी, गोलू यादव, दिग्विजय सिंह, सोलु सिंह, सत्यम सोनी, मनोज सोनी, डाॅक्टर, राहुल गुप्ता सहित समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




