स्व. मिनी माता जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया कार्यक्रम का आयोजन..!

अम्बिकापुर स्व. मिनी माता की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समस्त कांग्रेसजनों को मिनी माता के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि मिनी माता का वास्तविक नाम मिनाक्षी देवी था, मिनी माता के पति गुरू अगमदास जी जो कि सतनामी पंथ के धर्म प्रचारक थे। सन् 1952 में पहली बार मिनी माता सांसद बनी। इसके बाद तीन बार सांसद रहीं। मिनी माता ने अपने प्रयास से संसद में दहेज प्रथा निवारण व छुआछूत के भेदभाव को समाप्त करने कानून बनवाया। मिनी माता छ.ग. सांस्कृतिक मंडल की अध्यक्षा रही तथा छ.ग. कल्याण मजदूर संगठन भिलाई की संस्थापक अध्यक्षा रही। बांगो-बांध के लिये उन्होंने काफी प्रयास किया। सहित समाज में उन्होंने अनेक सामाजिक कार्य किया, जिससे हमें प्रेरणा लेना चाहिए। उनका सामाजिक जीवन हमेषा दूसरों के लिये रहा, उन्होंने हमेषा दूसरों का सहयोग और सत्कार किया। कार्यक्रम को अरूण मिश्रा, कृतिका पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में शफीक खान, बसंत पाण्डेय, प्रवीण गुप्ता, मो. इस्लाम, सत्येन्द्र तिवारी, मधु दीक्षित, शेख नसीमा, चुनमुन तिवारी, दीपक मिश्रा, सम्पूर्ण जायसवाल, सैयद अख्तर हुसैन, प्रमोद चैधरी, संदीप सिन्हा, हरभजन सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।