महिला दिवस पर 37 महिला अधिकारी पुरष्कृत..!

Exif_JPEG_420

बलरामपुर कृष्ण मोहन कुमार- जिला मुख्यालय में भी आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे महिला जनप्रतिनिधियों के अलावा महिला अधिकारी कर्मचारी भी सम्मिलित हुई । विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम में दहेज प्रथा व बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाव से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

37 महिला अधिकारी कर्मचारी हुई पुरस्कृत

महिला एवम बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य तरावन्ति सिंह, उदेश्वरी पैकरा,चन्दा सिंह, ज्योति मिंज समेत भारी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई,कार्यक्रम के अंत मे शासकीय विभागों से जुड़ी 37 महिलाओ को उत्कृष्ट कार्य करने कलेक्टर बलरामपुर अवनीश कुमार शरण ने सम्मानित किया,जिसमे पुलिस विभाग,स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास विभाग की महिला अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

आर्थिक मजबूती पर दिया जाएगा जोर-कलेक्टर

कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा जिले में संचालित 50 महिला स्वसहायता समूहों का चयन उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करने एक एक आटो रिक्शा प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है,तथा आटो रिक्शा प्रदान किये जाने की मियाद पखवाड़े भर के अंदर ही पूरी कर ली कर ली जाएगी।