भटगांव मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस

सूरजपुर (भटगांव जरही)

भाजपा मंडल भटगांव में भाजपा का 36 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा सूरजपुर जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी, शशि सिंह, बृजबिहारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि अशोक ङ्क्षसह, हीरालाल राजवाड़े, सुभाष राजवाड़े, पदमा जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता ने भी संबोधित करते हुये भाजपा के वर्ष 1980 से आज तक की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई तथा कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुये भाजपा को और गति प्रदान करने के लिये आव्हान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुरली मनेाहर सोनी ने भाजपा के इतिहास एवं संघर्ष को बताते हुये कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आने वाले विधानसभा के चुनाव को हमें जीतकर छठवीं बार डॉ. रमन ङ्क्षसह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़़ में भाजपा का सरकार बनाकर भाजपा का परचम लहराना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय नेता लालकृष्ण आडवाणी जी की धर्मपत्नी श्रीमती कमला आडवाणी एवं  भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता व वरिष्ठ भाजपा नेता एनएम सिंह के दुखद निधन पर मौन रखकर सभा में श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।