बलरामपुर पहुंचे सीएम डाॅ. सिंह का भाजपा नेताओ ने किया स्वागत

बलरामपुर
मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का आज लोक सुराज अभियान के तहत जिला मुख्यालय बलरामपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव श्री विवेक ढांढ़ और मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी साथ थे।
पुलिस लाईन बलरामपुर के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह का स्वागत गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैंकरा, राज्य सभा सांसद श्री रामविचार नेताम, रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह, सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री टी.सी. महावर, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री हिमांशु गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा, रामानुजगंज एस.डी.एम. श्री अमृत विकास टोपनो और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने किया।