उमस भरी गर्मी मे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत.. सीएम ने कहा ऐसा त्रिस्तरीय स्वागत 15 साल मे कभी नहीं देखा…

अम्बिकापुर  विकास यात्रा में आज अम्बिकापुर पहुंचे सांसद अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं ने ऐतिहासिक रोड शो किया। लगभग चार किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों ओर लोग स्वागत के लिए उमड़ पड़े। जगह-जगह लोग सड़क में खड़े होकर, मंच से तथा अपने घरों की बालकनियों और छतों से पुष्प वर्षा कर श्री अमित शाह और डॉ. रमन सिंह का स्वागत किया। इस रोड़ शो के दौरान अम्बिकापुर शहर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए रोड शो के पूरे रास्ते में स्वागत द्वार बनाए गए थे। लोक कलाकारों ने पूरे रास्ते भर गीत-संगीत और नृत्य 51 के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भी अपने स्तर पर रास्ते में श्री अमित शाह और डॉ. रमन सिंह का गर्मजोशी से स्वागत  किया।
रोड शो में जनता के अपार उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री डां रमन सिंह ने विकास यात्रा के बाद आयोजित सभा मे कहा कि इस तरह त्री स्तरीय स्वागत 15 साल मे मैने पहली बार देखा… लोग जमीन और हवा के साथ नारे लगाकर जुबान से भी स्वागत कर रहे थे… उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को ऐतहासिक बताया…. साथ ही कहा सभी वर्गों और समाजों के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया..  उन्होंने सरगुजा जिले की जनता के उत्साह और प्रेम के लिए उनका आभार व्यक्त किया।