भारत रत्न अटल जी को राजनीतिक दलों समेत विभिन्न संगठनों ने 93 मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि…

बलरामपुर (राजपुर: पूरन देवांगन) सरल सहज स्वभाव के जाने वाले भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री व छत्तीसगढ़ के निर्माता स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के निधन होने पर पूरा देश शोक संतप्त है,पूरे देश मे अटल जी को श्रध्दा शुमन अर्पित की जा रही है।किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता हो या सामाजिक संगठन अपने अपने स्तर पर सभी दिवंगत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर पुष्पांजलि अर्पित किया जा रहा है..नगर के गांधी चौक में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं एवं युवा कांग्रेस ने स्व अटल जी के निधन पर उनके आयु के अनुरूप 93 मोमबत्ती जलाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रध्दा शुमन अर्पित किया गया..इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट मौन रखा गया..

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव,प्रवीण अग्रवाल, मनोज बंसल,दीपक मित्तल,श्रीमती शशिकला भगत,धनसी राम अग्रवाल,रोहताश अग्रवाल,जयगोपाल अग्रवाल, प्रदीप जैसवाल,अनिल तिवारी,भीमराज बंसल,सुनील गुप्ता,पुरन देवांगन,संतोष पांडेय,विनय भगत,उदय यादव,धरम सिंह,गौरव उपाध्याय,मनोज गुप्ता,अनिल गुप्ता,रत्नाम्बर मिश्रा,राजेश यादव,राजेन्द्र सिंह,विकास सिंह,आलोक यादव,बबलू यादव,परमेश्वर यादव,पंकज गुप्ता,जयप्रकाश गुप्ता,ओमप्रकाश रजक,अप्पू सोनी,राजेन्द्र दुबे सहित युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नीरज तिवारी,स्वतन्त्र मिश्रा,शानू चौबे,राहुल गुप्ता,राजन ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे..