भटगांव के अभिषेक बनाए गए संभाग के अध्यक्ष..

रायपुर..राजधानी स्थित प्रदेश मुख्यालय में छजका की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई..जिसमे पार्टी के युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दानिश रफीक ने पार्टी के संस्थापक अजित जोगी के निर्देशानुसार विधायक अमित जोगी की अनुसंशा पर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया.जिसके बाद अब छजका की युवा इकाई में दानिश रफीक के अलावा 4 नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये है…

दरसल इस बार विधानसभा चुनाव में छजका और बसपा ने हाथ मिलाया है..और राज्य के 90 सीटों पर चुनाव लड़ने अपने -अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार रही है..इसी बीच छजका ने पार्टी की युवा इकाई के कार्यकारणी का गठन किया है..

जानकारी के मुताबिक अब पार्टी के युवा ईकाई में दानिश रफीक के अलावा 4 प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षो की नियुक्तियां की गई है..जिनमें जसमीत शर्मा (सोनू).संदीप यदु,चंद्रप्रकाश कुर्रे और हेमंत कश्यप के नाम शामिल है..
वही छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के युवा इकाई की कोर कमेटी की घोषणा की गई है..जिसमे देवव्रत सिह,योगेश तिवारी को मुख्य मार्गदर्शक की जिम्मेदारी सौंपी गई है..तथा14 अन्य सदस्यों को कोर कमेटी ग्रुप का सदस्य बनाया गया है..
इसके अलावा पार्टी के युवा इकाई में12 प्रदेश उपाध्यक्ष,32 प्रदेश महासचिव,34 प्रदेश सचिव सहित शोसल मीडिया टीम में 5 लोगो को जगह दी गई है..तथा प्रदेश के 4 संभागों के सम्भाग अध्यक्षो के नाम इस प्रकार है..वतन चंद्राकर रायपुर सम्भाग अध्यक्ष, अयूब खान दुर्ग सम्भाग अध्यक्ष, प्रशांत त्रिपाठी बिलासपुर सम्भाग अध्यक्ष, प्रिंस अभिषेक श्रीवास्तव सरगुजा सम्भाग अध्यक्ष के नाम शामिल है..इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश के 27 जिलों के जिलाध्यक्षों की नामो की घोषणा की है..प्रदेश कार्यकारिणी में 37 आमंत्रित सदस्य19 स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे…